खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंडागांव। छत्तीसगढ़ में कथित रूप से बढ़ते नशे के कारोबार और अफीम की खेती के विरोध में आज गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से रैली निकालकर भाजपा कार्यालय की ओर कूच किए। पुलिस द्वारा पहले से बैरिकेडिंग की गई थी, फिर भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दुर्ग जिले के भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा 10 एकड़ में अफीम की खेती का मामला सामने आने और बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती पाए जाने के बाद प्रदेश में नशे के कारोबार को लेकर गंभीर स्थिति बन गई है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाना चाहती है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के गठन के बाद नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है और गांव-गांव में नशे का सामान आसानी से उपलब्ध हो रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि अफीम की खेती से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उस क्षेत्र के पटवारी और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश के युवाओं के भविष्य को देखते हुए आने वाले समय में जनहित में बड़ा आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रवि घोष, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान, रितेश पटेल, जेपी यादव, सकुर खान, नरेंद्र देवांगन, संजय करन, गौतम साहू, देवेंद्र कोर्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


