खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। पूर्व गृह मंत्री ननकी कंवर के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ कोरबा में एक और मामला दर्ज हुआ है। यह मामला तब दर्ज किया गया जब कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक ने लिखित शिकायत दी। जानकारी के अनुसार, दुकान में कार घुसाने की सूचना मिलने पर जब आरक्षक मौके पर पहुंचे, तो संदीप कंवर ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।
घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने संदीप कंवर को अल्कोहल मीटर से फुंकाया, जिसमें वह नशे में पाया गया। कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में बुधवार को पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर नशे की हालत में तेज रफ्तार कार सीधे एक दुकान में घुसा दी। उसके बाद उसने मौके पर मौजूद लोगों से गाली-गलौज की और विवाद भी किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस संदीप कंवर को कोतवाली थाने ले आई। जहां उसने काफी देर तक हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि संदीप कंवर ने अपने पिता का रौब दिखाते हुए पुलिस से कहा कि “जो करना है कर लो”, इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए थाने से ही अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


