खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सोने की नकली माला और चांदी का सिक्का देकर असली अंगूठी,5 लाख बिक्री रकम ले भागे। पीड़ित कारोबारी ने दिसंबर में हुई ठगी की रिपोर्ट कल दर्ज कराई। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार अमलीडीह के महात्मा गांधी नगर स्थित ओम किराना स्टोर के संचालक मुरली केशरवानी 50 ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीते 16 दिसंबर को दोपहर 1 बजे अमर कुमार व साथी मुरली के पास पहुंचे। उन्होंने पुराने जमाने के चांदी का सिक्का, सोने की माला होने और उसे बेचने की बात कही। मुरली ने पांच लाख रुपए दिए और सिक्का माला ले लिया। हाल में मुरली ने उसकी जांच कराई तो वह नकली निकले। पुलिस ने धारा 318-4,3-5 दर्ज कर लिया है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


