खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को एक नई आकर्षक योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी निम्न दाब घरेलू, एकल बत्ती कनेक्शन उपभोक्ता एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षक योजना शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री साय के मंशानुरूप प्रदेश की निम्न, मध्यम आय वर्ग एवं कृषि उपभोक्ताओं को विशेष राहत देते हुए पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना- 2026 लेकर आई है।
मुख्यमंत्री साय गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में योजना का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कमर ने बताया कि
योजना के अंतर्गत तीन श्रेणियों के उपभोक्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे । इसके तहत उपभोक्ताओं की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं, जिसमें पहली 31 मार्च 2023 की स्थिति में निष्क्रिय उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना, दूसरी सक्रिय एकल बत्ती कनेक्शन धारी उपभोक्ता के लिए समाधान योजना और तीसरी सक्रिय अशासकीय घरेलू एवं अशासकीय कृषि उपभोक्ता के लिए योजना शामिल है।
योजना का लाभ लेने उपभोक्ताओं को करना होगा पंजीयन
इस योजना में मुख्य रूप से इन श्रेणियां में शामिल उपभोक्ताओं को अपने विद्युत देयक जमा करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में अधिभार की राशि में शत प्रतिशत छूट के साथ ही 75% तक मूल राशि में भी छूट का प्रावधान किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए इन श्रेणियों में शामिल उपभोक्ताओं को अपना पंजीयन करना होगा। इन उपभोक्ताओं को छूट के पश्चात शेष बकाया राशि की किश्तों के भुगतान पर आगामी माह में कोई अधिभार भी नहीं देना होगा। पंजीयन के लिए बकाया राशि का 10% न्यूनतम भुगतान करना अनिवार्य होगा। योजना 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


