खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र में एक महिला को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। लगातार दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तमनार क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने छह फरवरी की दाेपहर फांसी लगा ली थी। परिजन उसे जीवित समझकर तत्काल फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया।
जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने पुलिस को महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट और मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई। इसके आधार पर पुलिस को मामले की अहम कड़ी मिली। जांच में पता चला कि गांव का ही रहने वाला महेंद्र गुप्ता मृतका और एक युवक के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रखकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी उस रिकॉर्डिंग के आधार पर महिला पर दबाव बनाता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


