खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र की सुरक्षा, विकास व शांति के लिए चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 38वीं वाहिनी आईटीबीपी ने अग्रिम सीओबी. आदेर से संचालित ऑपरेशन के दौरान आज मंगलवार काे कोण्डाकोटी के जंगल से नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गये भरमार राईफल एवं विस्फाेटक 2.250 किग्रा. कॉरडाईट पाउडर व अन्य नक्सल डम्प बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सली डम्प की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये रोशन सिंह असवाल, कमांडेण्ट, 38वी वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन में अबूझमाड़ के सीओबी. आदेर से 3 किमी. दक्षिण में जंगल के ईलाके में 38वीं वाहिनी आटीबीपी के द्वारा आपरेशन संचालित किया गया। इस अभियान के दाैरान कोण्डाकोटी के जंगल के ईलाके में नक्सल डम्प मिलने पर ऑपरेशन कमाण्डर उदित नारायण, सहायक सेनानी/जीडी. द्वारा सीओबी. कुडमेल में स्थित 38वी वाहिनी बम निरोधक टीम को तुरंत मौके पर पहुॅचने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि नक्सल डम्प से जवानों को सुरक्षा प्रदान किया जा सकें। बम निरोधक टीम द्वारा प्राप्त नक्सल डम्प को सुरक्षा के लिहाज से जांच-पड़ताल के उपरांत सभी नक्सल डम्प काे सुरक्षित बरामद किया गया।
तलाशी के दौरान बरामद नक्सल डम्प से भरमार राईफल व 2.250 किग्रा. कॉरडाईट पाउडर (High Explosive) बरामद हुई है। 38वी वाहिनी आईटीबीपी द्वारा भविष्य में भी अबूझमाड़ क्षेत्र की सुरक्षा, विकास व शांति हेतु इसी प्रकार के सघन सर्च ऑपरेशन चलाये जाने की योजना है। यह अभियान न केवल नक्सलियों के लिए भारी आघात है, बल्कि 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त भारत अभियान के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
Trending
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें


