खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही के दौरान व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस का मामला उठा। विषय पर पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। विपक्ष ने अंत में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की बात कहते हुए सदन से वॉकआउट किया।
विधायक ओंकार साहू ने मामला उठाते हुए पूछा कि तीन सालों में कितने वाहनों को बिना परीक्षण फिटनेस प्रमाण पत्र दिया गया?
तीन सालों में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की ओवर लोडिंग बिना परमिट संचालन बिना बीमा पाए जाने पर कितने प्रकरण बने और कितनी राशि वसूल हुई?
इस पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा – फिटनेस परीक्षण की जानकारी निरंक है। बिना भौतिक परीक्षण फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता है। 3 सालों में ओवरलोडिंग बिना परमिट संचालन के 77810 प्रकरण बनाए गए हैं। 3 सालों में 42 करोड़ 79 लाख 5 हजार 300 रुपए की वसूली हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर पूरक प्रश्न में कहा – मंत्री जी से जो जानकारी मांगी गई वह जानकारी नहीं आई है। विभाग से लिखित में जवाब नहीं आया। परिवहन विभाग ढीला है। अगर जानकारी नही आई तो हम बहिष्कार करेंगे। इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा – भूपेश बघेल को प्रश्न पूछने का अधिकार है, लेकिन धमकी देने की नहीं।
इस पर भूपेश बघेल ने कहा, मंत्री जी का परिवहन विभाग पर कंट्रोल नहीं है। विभाग से जानकारी नहीं मिली है। जबाब नहीं मिलने के कारण हम वॉकआउट करते हैं।
Trending
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
- गर्मियों का सुपरफूड: स्वाद और सेहत से भरपूर ‘भिंडी’ के औषधीय लाभ
- अंधविश्वास की वेदी पर मां की बलि, बैगा बेटा गिरफ्तार
- नक्सल प्रभावित सुकमा में ‘शिक्षा की गूँज’: CRPF जवान की बेटी योहाना ने 96.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट मामले में पत्रकार मोहन निषाद को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘डबल अटैक’: रायपुर-दुर्ग समेत 11 जिलों में लू का कहर, बस्तर में राहत की बौछारें


