खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक रेलवे स्टेशन के पास एक बैग में भारी मात्रा में गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना पर अकलतरा पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर घेराबंदी की और मौके से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम तरुण सेन निवासी गरियाबंद और प्रतीक मिश्रा निवासी बिरगांव जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से चार पैकेट में करीब 4 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा के बेलपहाड़ से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 129/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Trending
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार


