खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के थाना भोपालपटनम् क्षेत्रान्तर्गत मुखबीर की सूचना पर कि मवेशी तस्करों के द्वारा उल्लूर घाटी- चिल्लामरका के जंगल रास्ते से होते हुए मवेशियाें को हांककर तेलंगाना राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर थाना बल द्वारा मवेशियाें को हांककर ले जाते हुए 9 मवेशी तस्करों 1. थिपनपल्ली संजीव पिता थिपनपल्ली नरसैया निवासी तेलंगाना, 2. हटकर राजू पिता हटकर तुलसी राम उ निवासी तेलंगाना, 3. कटकुरी मजनू पिता कटकुरी रवि निवासी तेलंगाना, 4. विनोद नारायण झाडे पिता राजीग्य झाड़े निवासी महाराष्ट्र, 5.व्येक्टी गोडया दुर्गे पिता गोडया निवासी महाराष्ट्र, 6. व्येकंटी राजीग्या दुर्गे पिता राजीग्य निवासी महाराष्ट्र, 7. प्रवीण शंकर दुर्गे पिता शंकर निवासी महाराष्ट्र, 8. अक्षय अजमेरा पिता राउजी अजमेरा उम्र 24 वर्ष जाति बंजारा निसासी येचली पोस्ट मन्नेराजाराम येचली एस मानणे राजाराम गढ़चिरोली मानणे महाराष्ट्र, 9. अशोक गुगलेम पिता स्व. कन्हैया गुगलेम निवासी सकनापल्ली थाना मोदकपाल जिला बीजापुर के पास से पशु स्वामित्व एवं परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में 171 नग गौवंश कृषक पशु (गाय, बैल, बछड़े) बरामद किए गए।
पकड़े गये गौवंश तस्करों में तेलंगाना से 3, महाराष्ट्र के 5 और बीजापुर छग. से 1 शामिल है। गौवंश तस्करों के कब्जे से मुक्त कराये गये गौ वंश पशुओं को सुरक्षार्थ नगर पंचायत भोपालपटनम गौठान में रखा गया है। सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जिससे कृषक पशुओं की अवैध तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना भोपालपटनम् में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
Trending
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप


