खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक DGP विश्वरंजन का निधन हो गया।उन्होंने पटना में बीती रात अंतिम सांस ली। कार्डियक समस्या के बाद पिछले महीने में पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज चल रहा था। विश्वरंजन 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें पिछले महीने पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, उन्हें कार्डियक संबंधी गंभीर समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्हें वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ के छठवें डीजीपी बनाए गए थे। वो लगभग चार साल तक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाली और अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन में कई अहम सुधार किए। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।
मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था। वो लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में प्रतिनियुक्ति पर रहे और एडिशनल डायरेक्टर जैसे अहम पद भी संभाले।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


