खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की शुक्रवार तड़के भारत में सुरक्षित वापसी हो गई। तीनों युवक आपस में दोस्त हैं और दुबई घूमने के लिए गए थे, लेकिन वहां युद्ध जैसे हालातों के कारण फंस गए। भारत लौटने के लिए उनकी पहली फ्लाइट 28 फरवरी और दूसरी 3 मार्च को तय थी, लेकिन दोनों बार टिकट कैंसिल हो गई। इसके बाद उन्हें 5 मार्च की अगली फ्लाइट में टिकट मिली। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे तीनों सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए।
दुबई में फंसे युवकों में से एक शिवम ने वीडियो जारी कर हालात स्पष्ट करते हुए भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की अपील की थी। वहीं परिजनों ने भी चिंता जताते हुए सुरक्षित वापसी को लेकर हरसंभव प्रयाय में जुटे हुए थे। तीनों युवकों के परिजनों ने लौटने के बाद राहत की सांस ली है।
कोटा में रहने वाले शिवम मिश्रा ने फोन पर बताया था कि वे अपने दोस्तों आकाश और आयुष के साथ घुमने के लिए दुबई आए थे। यहां से लौटने के दौरान ईरान-इजराइल तनाव जैसे स्थिति बढ़ गई, जिससे वापसी के लिए फ्लाइट लगातार कैंसिल हो रही थी। उनके परिजनों में चिंता का माहौल था। हालांकि वीडियो कॉल के जरिए संपर्क बना हुआ था। युवक अपने-अपने परिजनों हालातों की जानकारी भी दे रहे थे।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


