खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद जिले में होली त्योहार के बीच शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को अधिकांश शासकीय स्कूल बंद पाए गए। हैरानी की बात यह रही कि स्कूलों के समय में प्रवेश द्वार पर ताला लटका मिला और शिक्षक भी नदारद रहे।
जानकारी के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होना था, लेकिन कई स्कूलों में तय समय पर ताला लगा मिला। बिना किसी आधिकारिक आदेश के स्कूल बंद किए जाने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि होली त्योहार की आड़ में कुछ शिक्षकों द्वारा मनमानी करते हुए स्कूल नहीं खोले गए। इससे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हो रही है। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


