खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की रिक्त दो सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन फार्म तक नहीं खरीदा है। दोनों पार्टियां अपने-अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार कर रही हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित है।
ऐसे में 2 और 3 मार्च का समय बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि 4 मार्च को होली का त्यौहार है। भले ही नामांकन 5 मार्च को दाखिल किया जाए, लेकिन उससे पहले प्रस्तावक और समर्थक की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा जरूरी है। नियमों के तहत नामांकन पत्र में कम से कम 10 प्रस्तावक और 10 समर्थक के हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं। फिलहाल दोनों ही दल अपने-अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
Trending
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें


