खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। मंत्रालय और एनटीपीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों ने पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 और बाद में एनटीपीसी में एई के पद पर नियुक्ति कराने का भरोसा दिलाकर इंजीनियर से 10 लाख लिए थे। मामले में पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र और मोबाइल जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, उतई क्षेत्र के बोरीगारका में रहने वाले रविकांत साहू ने ठगी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि न्यू आदर्श नगर में रहने वाली प्रिया देशमुख और उसके पति प्रशांत कुमार देशमुख ने मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी दिलाने की बात कही थी। नौकरी लगवाने के लिए पति-पत्नी ने उनसे करीब 10 लाख रुपये ले लिए। जब रविकांत की नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। तब पति-पत्नी ने उन्हें एनटीपीसी में एई पद पर नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया।
आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए ई-मेल के माध्यम से एनटीपीसी के एई पद का फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा। जब वे ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तब पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। इस बीच पति-पत्नी अपने ठिकाने से भाग निकले। पुलिस ने आरोपी प्रिया को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रविवार को उसके पति को भी पकड़ लिया गया। पति-पत्नी को न्यायालय में पेश किया गया है।
Trending
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें


