KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री मिश्रा अपने पदेन दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य के समग्र विकास और नीतिगत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुलाकात के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ की दीर्घकालिक विकास रणनीति तैयार करने और सुशासन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।


