KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l रमेन डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने तात्यापारा स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।
राज्यपाल ने कहा कि शिवाजी महाराज ने सीमित संसाधनों के बावजूद अदम्य साहस, दूरदृष्टि और उत्कृष्ट संगठन क्षमता के बल पर एक सुदृढ़ एवं लोककल्याणकारी राज्य की स्थापना की। उनका प्रशासन न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही पर आधारित था, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।
समारोह के दौरान आयोजन समिति ने राज्यपाल को “मराठा योद्धा सम्मान” स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
ये जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


