KWNS- प्रिया पाठक -रायपुर l छत्तीसगढ़ में अब जमीन से जुड़े कामकाज के लिए आम जनता को सरकारी दफ्तरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। राज्य मंत्री ने डिजिटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘भुइयां चैटबॉट’ और ‘ऑटो-डाइवर्जन’ जैसी मोबाइल आधारित सेवाओं की शुरुआत की है, जिससे नामांतरण और खसरा जानकारी अब सीधे फोन पर उपलब्ध होगा l
भुइयां चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अब अपने मोबाइल पर नामांतरण, खसरा-बी1 की जानकारी और आधार-मोबाइल नंबर लिंकिंग जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए एक विशेष मोबाइल नंबर जारी किया गया है, जिस पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल या मैसेज के जरिए पूरी जानकारी मिल जाएगी।
इसके अलावा, सबसे बड़ा बदलाव ऑटो-डाइवर्जन प्रणाली के रूप में आया है। अब भूमि उपयोग परिवर्तन (डाइवर्जन) के लिए महीनों का इंतजार नहीं करना होगा। नई व्यवस्था के तहत यदि आवेदन के बाद 15 दिनों तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो डाइवर्जन को स्वतः स्वीकृत मान लिया जाएगा। इससे प्रशासनिक जवाबदेही तय होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
प्रमुख सुविधाएं और आंकड़े
भुइयां चैटबॉट: मोबाइल नंबर (7289056060) पर मिस्ड कॉल/मैसेज से मिलेगी जमीन की जानकारी।
ऑटो-डाइवर्जन अवधि: बिना आपत्ति के 15 दिन में स्वतः स्वीकृति का प्रावधान।
प्रमुख सेवाएं: ऑनलाइन नामांतरण, खसरा-बी1 नकल और आधार सीडिंग।


