Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश

    May 2, 2026

    भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित

    May 2, 2026

    बिलासपुर जोन: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, गोंदिया में निर्माण कार्य के चलते 18 ट्रेनें रद्द

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश
    • भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित
    • बिलासपुर जोन: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, गोंदिया में निर्माण कार्य के चलते 18 ट्रेनें रद्द
    • बिलासपुर: ICICI बैंक में 1.38 करोड़ का ‘गोल्ड स्कैम’, डिप्टी मैनेजर ने पति संग मिलकर ग्राहकों को लगाया चूना
    • छत्तीसगढ़ मौसम : तपती गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक बारिश और अंधड़ का अलर्ट
    • दिल्ली दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
    • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC): राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की तिथियों में बदलाव, अब जून में होगी परीक्षा
    • आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री साय
    छत्तीसगढ़

    ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में विशेष पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री साय

    Khabar WorldBy Khabar WorldFebruary 10, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *आईटी, आईटीईएस एवं इमरजिंग टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों के भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है छत्तीसगढ़*

    KWNS-  छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।आधुनिक अधोसंरचना, प्रभावी ई-गवर्नेंस प्रणाली और निवेश-अनुकूल नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ आज आईटी, आईटीईएस एवं इमरजिंग टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के मध्य हुए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता विकसित करने और उन्हें आईटी एवं आईटीईएस जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय अवसर राज्य के भीतर ही उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गई है। इस एमओयू के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वन एवं औषधीय उत्पाद आधारित मेडटेक, स्मार्ट सिटी समाधान तथा स्मार्ट कृषि जैसे चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना की जाएगी, जो प्रति वर्ष लगभग 30 से 40 हार्डवेयर स्टार्ट-अप और एमएसएमई को प्रोडक्ट डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग, कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण की सुविधाएं प्रदान करेगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को राज्य के भीतर ही इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग और आधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उच्च कौशल वाले युवाओं का बड़े शहरों की ओर पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने एसटीपीआई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देशभर में 68 केंद्रों और 24 सेक्टर-विशेष सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से एसटीपीआई का व्यापक अनुभव छत्तीसगढ़ के स्टार्ट-अप और नवाचार इकोसिस्टम को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह एमओयू राज्य के आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा और छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार, तकनीकी उद्यमिता और स्टार्ट-अप के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, इलेक्ट्रॉनिक और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, निदेशक एसटीपीआई श्री रवि वर्मा, चिप्स के सीईओ श्री प्रभात मलिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित

    May 2, 2026

    बिलासपुर जोन: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, गोंदिया में निर्माण कार्य के चलते 18 ट्रेनें रद्द

    May 2, 2026

    बिलासपुर: ICICI बैंक में 1.38 करोड़ का ‘गोल्ड स्कैम’, डिप्टी मैनेजर ने पति संग मिलकर ग्राहकों को लगाया चूना

    May 2, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,341

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,283

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,211
    Don't Miss
    बिज़नेस

    सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश

    By Khabar WorldMay 2, 20260

    नई दिल्ली। एक-दो दिन पहले मुंबई से एक ऐसी हैरान कर देने वाली खबर सामने…

    भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित

    May 2, 2026

    बिलासपुर जोन: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, गोंदिया में निर्माण कार्य के चलते 18 ट्रेनें रद्द

    May 2, 2026

    बिलासपुर: ICICI बैंक में 1.38 करोड़ का ‘गोल्ड स्कैम’, डिप्टी मैनेजर ने पति संग मिलकर ग्राहकों को लगाया चूना

    May 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश

    May 2, 2026

    भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित

    May 2, 2026

    बिलासपुर जोन: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, गोंदिया में निर्माण कार्य के चलते 18 ट्रेनें रद्द

    May 2, 2026

    बिलासपुर: ICICI बैंक में 1.38 करोड़ का ‘गोल्ड स्कैम’, डिप्टी मैनेजर ने पति संग मिलकर ग्राहकों को लगाया चूना

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ मौसम : तपती गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक बारिश और अंधड़ का अलर्ट

    May 2, 2026

    दिल्ली दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    May 2, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.