KWNS – भिलाई। दुर्ग में IT पार्क की स्थापना को लेकर MoU हुआ , इस दौरान CM साय भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री यादव ने कहा, दुर्ग में स्थापित होने जा रहे IT पार्क के समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर समारोह का साक्षी बनने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। पीडब्लूडी सभागार, दुर्ग में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री अरुण साव मंत्रीमंडल के सदस्यगण एवं विधायकगण की उपस्थिति में 40 बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ दुर्ग नगर निगम एवं छत्तीसगढ़ शासन के बीच ऐतिहासिक समझौता संपन्न हुआ। यह IT पार्क दुर्ग को तकनीक, नवाचार और डिजिटल विकास के नए मानचित्र पर स्थापित करेगा। इसके माध्यम से दुर्ग के युवाओं को अपने ही शहर में IT, सॉफ्टवेयर, स्टार्टअप एवं डिजिटल सेक्टर में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे दुर्ग विकास और अवसरों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
Trending
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
- भीषण गर्मी में काल बनी नदी, डूबने से दो मासूमों की मौत; गांव में छाया सन्नाटा
- रायपुर में IPL का महासंग्राम: 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से खुल रहा है ‘टिकट विंडो’
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए


