रथ सप्तमी का पर्व सूर्य देव के 7 घोड़े से जुड़ा है। मान्यता है कि, माघ शुक्ल की सप्तमी पर सूर्य के 7 घोड़े उनके रथ का वहन करना शुरू किया था। इसलिए इसे रथ सप्तमी कहा जाता है।
रथ सप्तमी 2026 उपाय
माघ शुक्ल की सप्तमी तिथि पर रथ सप्तमी मनाई जाती है, जोकि आज रविवार 25 जनवरी 2026 को है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है। लेकिन रविवार का दिन होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है, क्योंकि रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है।
रथ सप्तमी को आरोग्य सप्तमी या पुत्र सप्तमी भी कहते हैं। आज के दिन लोग सुबह स्नानादि के बाद सूर्य को अर्घ्य देते हैं और पूजा-अराधना करते हैं। साथ ही आज कुछ उपाय करने से सूर्य देव के आरोग्यता, संतान सुख और भाग्य वृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है।
रथ सप्तमी के दिन नमक का दान करना शुभ होता है। आज के दिन किसी जरूरतमंद नमक का जरूर करें। इससे करियर में तरक्की होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।
रथ सप्तमी के दिन तांबा, गेहूं, गुड़ जैसी चीजों का दान करना भी शुभफलदायी माना जाता है। इन चीजों के दान से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत बनती है।
रथ सप्तमी पर आज सूर्य देव की उपासना करें साथ ही इन मंत्रों का जाप जरूर करें। ‘ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते। अनुकंपये मां भक्त्यागृहणार्घ्यं दिवाकरः’। ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्त्रकिरणाय. मनोवांछित फलं देहि देहि स्वाहा.’, ऊं सूर्याय नम:.
रथ सप्तमी तिथि के दिन नमक और अधिक तेल मसाले का त्याग करना चाहिए। आज के दिन मीठे और सात्विक भोजन का सेवन करना अच्छा और लाभकारी भी माना जाता है। कहा जाता है कि, आज के दिन जो लोग नमक का त्याग करते हैं उनके जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्यता बनी रहती है।
Trending
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
- मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य
- MI की एक और शर्मनाक हार, अब प्लेऑफ से बाहर! चेपॉक में CSK ने 8 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘राजा शिवाजी’ का परचम बुलंद, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की शानदार पकड़
- गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
- गौ तस्करी का खौफनाक चेहरा; बोलेरो में ठूंसकर भरी गई थीं 7 गायें, गौ सेवकों की कार को मारी टक्कर, आरोपी फरार
- अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, पड़ोसन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार


