खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में आज सुबह एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और प्रारंभिक जांच की। शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण महिला की उम्र और पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, महिला की मौत दुर्घटना से हुई है या फिर यह हत्या का मामला है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदा महिलाओं की रिपोर्ट खंगाली जा रही है, ताकि मृतका की शिनाख्त की जा सके।
घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


