खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में व्यापारी को मेडिकल कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर 25 लाख 93 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल परिहार ने मोहन नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी ने अपनी शिकायत में बताया है कि 2 साल पहले ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की मार्केटिंग कंपनी ने उससे संपर्क किया था और कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर हर माह 1 लाख का मुनाफा होने का दावा भी किया था। इसके बाद 27 अक्टूबर 2024 को राहुल परिहार ने कंपनी की फ्रेंचाइजी भी ले ली, लेकिन बाद में फ्रेंचाइजी फीस इंटीरियर मार्केटिंग और दवाइयां के स्टॉक डॉक्टर और पैथोलॉजी सुविधा के नाम पर लगभग 25 लाख 93 हजार 400 रुपए वसूल लिए।
पैसे देने के बाद कंपनी के लोगों ने राहुल परिहार से संपर्क तोड़ दिया। वहीं जब राहुल ने मार्केटिंग हेड से चर्चा की। उन्होंने बहस करते हुए इस बात को टाल दिया, इतना ही नहीं राहुल परिहार का नंबर भी ब्लॉक कर दिया गया, जिसके बाद कंपनी को किए गए तमाम ईमेल और आरटीजीएस सबूत के तौर पर राहुल परिहार ने मोहन नगर थाने में जमा कराया। वहीं पुलिस इस मामले की विवेचना करते हुए मामले को साइबर पुलिस को भेज दिया है।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


