खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। एक सफेद उल्लू को भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ मानकर ग्रामीण वासियों के उसकी पूजा करने का मामला सामने आया है। बेरला ब्लॉक के खमरिया गांव में उस वक्त हलचल मच गई, जब एक किसान के फार्म हाउस में अनोखी प्रजाति का एक सफेद पक्षी देखा गया। यह पक्षी पूरी तरह से सफेद था, जिसे लोगों ने तुरंत ‘गरुड़’ (हालांकि, यह एक उल्लू प्रजाति का पक्षी है) मानकर उसकी पूजा शुरू कर दी।
फार्म हाउस में सफेद पक्षी के दिखने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद, बड़ी संख्या में ग्रामीण उस किसान के फार्म हाउस पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों के लिए यह पक्षी केवल एक सामान्य जीव नहीं, बल्कि साक्षात् दैवीय रूप बन गया। देखते ही देखते, लोगों ने पक्षी के सामने भजन-कीर्तन शुरू कर दिया और पूजा-पाठ में जुट गए।
कई लोगों ने फूल चढ़ाए। कुछ ग्रामीणों ने तो नारियल तक पक्षी के ऊपर चढ़ाने शुरू कर दिए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण पूरे भक्तिभाव से पक्षी की पूजा करते दिख रहे हैं।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


