खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार दावा न किए गए वित्तीय संपत्तियों के कुशल और त्वरित निपटान हेतु आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा कि उपस्थिति मे जिला पंचायत परिसर बेमेतरा में जिला स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। देशभर के 92 जिलों में एक साथ आयोजित “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत बेमेतरा जिले में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम संचालित हुआ। शिविर में जिले के विभिन्न बैंकों के 235 लावारिस एवं निष्क्रिय खातों से कुल 1.67 करोड़ रुपये की राशि का सफलतापूर्वक निपटान किया गया। जिले में ऐसे खातों की कुल अदावाकृत राशि लगभग ₹10.19 करोड़ है, जिनमें से बड़ी राशि अब तक उनके वैध खाताधारकों को सौंप दी गई है। इस कार्य में भारतीय स्टेट बैंक अग्रणी रहा, जिसने 1.19 करोड़ रुपये की सर्वाधिक अदावाकृत राशि का निपटान किया। इससे अनेक लोगों को आर्थिक सहूलियत मिली है, जो अब इस राशि का उपयोग शिक्षा, चिकित्सा और अन्य आवश्यकताओं में कर सकेंगे।
“आपकी पूंजी, आपका अधिकार” पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला दंडाधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों को शीघ्र उनके वैध धारकों तक पहुँचाना, निष्क्रिय धन की बड़ी मात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उद्गम पोर्टल जैसे डिजिटल साधनों के माध्यम से पहुँच सुनिश्चित करना तथा पारदर्शी और समयबद्ध निपटान को गति देना है।
सरकारी खातों के पुनर्सक्रियन हेतु विशेष शिविर
अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में विशेष रूप से सरकारी खातों को सक्रिय करने और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री सुशील कुमार सिंह ने शिविर का संचालन किया और जनसामान्य को विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अधिकारी कार्यक्रम में श्री प्रकाश भारद्वाज, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, श्री अविनाश कुमार टोपो, सहायक प्रबंधक, आरबीआई, श्री प्रशांत प्रधान, जिला कोषालय अधिकारी, श्री नितिन संघवी, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई रिजनल ऑफिस बलौदाबाज़ार, श्री गजेंद्र ऊईके, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई बेमेतरा शाखा, श्री सुशील कुमार सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहित विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह अभियान बेमेतरा जिले में निष्क्रिय खातों के निपटान और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


