खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के मंसूबों पर ब्रेक लगाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत देवभोग थाना पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को 22 नग बहुमूल्य हीरा जैसे खनिज पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने बताया कि 9 नवंबर 2025 को देवभोग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवभोग के शरदापुर आईटीआई कॉलेज के सामने दो व्यक्ति संदेहास्पद परिस्थिति में चमकीले पत्थर लेकर ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की।
आरोपियों की पहचान
1. खीर सिंह मांझी, पिता स्व. लालू मांझी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम झूलेनबर, थाना चांदाहांडी, जिला नवरंगपुर (ओडिशा)
2. हरीशंकर नेताम, पिता स्व. देवी सिंह नेताम, उम्र 27 वर्ष, निवासी पायलीखण्ड जुगाड़, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)
दोनों आरोपी हीरा जैसे पत्थरों को ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे, बरामदगी की सूची, तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 22 नग चमकीले हीरा जैसे खनिज पदार्थ, कीमत लगभग 2,30,000 रुपये, 02 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 KB 0696), कीमत 35,000 रुपये कुल बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय आज तीन जिलों का करेंगे दौरा…
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल


