नई दिल्ली। आज दिल्ली से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा शुरू हो गई है, जो 16 नवंबर तक वृंदावन तक चलेगी। इसे ‘सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा’ नाम दिया गया है। इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत दिल्ली के छतरपुर से होगी और हरियाणा से भी गुजरेगी। जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति और अध्यात्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
बाबा बागेश्वर की निकलेगी पदयात्रा
सनातन एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार को ही देशभर से सनातनी हिंदू दिल्ली के छतरपुर स्थित मां कात्यायनी मंदिर पहुंचे थे। इस पदयात्रा से पहले बाबा बागेश्वर का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद हिंदुओं में जागरूकता फैलाना, जाति-आधारित बंटवारे को खत्म करना और देश में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करना है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि हिंदुओं को एक होने की जरूरत है।
क्या बोले बाबा बागेश्वर?
बाबा बागेश्वर ने बताया कि हम इस देश के हिंदुओं के लिए लड़ने जा रहे हैं। जातियां हो सकती हैं, लेकिन जातिवाद नहीं होना चाहिए। देश सबका है। यह हर उस पार्टी की पदयात्रा है, जिसमें हिंदू हैं। इसीलिए हमने सबको बुलाया है। अगर इस देश में जातियों के बीच लड़ाई खत्म हो जाएगी, तो हिंदू एकजुट हो जाएंगे। पदयात्रा की शुरुआत राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा से होगी। इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा कि देशभर से लगभग 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इस यात्रा में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
यह पदयात्रा 145 किलोमीटर लंबी है। जिसकी शुरुआत राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा से होगी। रोज सात कसमें खाई जाएंगी। पहले ही 40 हजार से ज्यादा पदयात्रा करने वालों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वे पूरे भारत से, हर कोने से, हर गली से आ रहे हैं।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


