खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के वन विभाग की लापरवाही और जंगली जानवरों के शिकारियों के कारण एक आदिवासी की बलि चढ़ गई। जूनापारा क्षेत्र के छिरहापारा से गुम युवक की अधजली लाश जंगल में मिली है। जांच में पता चला है कि युवक की मौत जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली तार की चपेट में आने से हुई है। इस मामले में पुलिस ने 5 संदेहियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के करपिहा के जंगल में 03 नवंबर को एक व्यक्ति की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। लाश की पहचान जूनापारा चौकी क्षेत्र के छिरहापारा निवासी अयोध्या खुसरो के रूप में हुई है। जांच के दौरान पता चला कि अयोध्या खुसरो 29 अक्टूबर से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 1 नवंबर को जूनापारा चौकी में लिखाई गई थी।
जूनापारा चौकी पुलिस को गुम इंसान की जांच और पूछताछ में पता चला कि अयोध्या गांव के ही दो व्यक्तियों के साथ जंगल की ओर गया था। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे तीनों करपिहा के जंगल की ओर गए थे, जहां अयोध्या खुसरो जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए तार में चिपक गया और उसकी मौत हो गई। वे दोनों डर कर वहां से वापस आ गए। शव मिलने के बाद मर्ग की जांच के दौरान पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट वाला तार बिछाने का अवैध काम करता है।
आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि शिकार के लिए खंभे से तार खींचकर जमीन पर बिछाया गया था। आदिवासी युवक अयोध्या उस करंट दौड़ रही खुली तार के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश के बाद जूनापारा चौकी और कोटा पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है और संदेहियों से बारीकियों से पूछताछ कर रही है।
Trending
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: सुकमा के वनांचलों में ‘संजीवनी’ बना स्वास्थ्य मिशन; 1.54 लाख लोगों की हुई जांच
- महापौर ने आवारा श्वानों के बधियाकरण-टीकाकरण हेतु एबीसी सेंटर का किया शुभारंभ
- ईसाई धर्मांतरित महिला के अवैध कफन-दफन को लेकर करंदोला के ग्रामीणों ने किया विरोध


