Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

    November 4, 2025

    बे-मौसम बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसानी का मुआवजा दे सरकार- कांग्रेस

    November 4, 2025

    बिलासपुर ट्रेन हादसा दुखद- दीपक बैज

    November 4, 2025
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
    • बे-मौसम बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसानी का मुआवजा दे सरकार- कांग्रेस
    • बिलासपुर ट्रेन हादसा दुखद- दीपक बैज
    • आत्मसमर्पण से बौखलाए नक्सलियाें ने आत्मसमर्पित नक्सली कमलू को अवसरवादी व डरपोक बताया
    • राज्योत्सव 2025 : महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के जरिए दिया जा रहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
    • साप्ताहिक जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
    • सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी, धान खरीदी बहिष्कार की दी चेतावनी
    • बस्तर ओलंपिक में भाग लेने जा रहे बच्चों से भरी पिकअप वाहन भांसी मार्ग पर पलटी, 5 घायल
    Facebook X (Twitter)
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नगर निगम दुर्ग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप — डॉ. जय प्रकाश यादव ने प्रधानमंत्री और कलेक्टर को भेजा पत्र
    दुर्ग

    नगर निगम दुर्ग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप — डॉ. जय प्रकाश यादव ने प्रधानमंत्री और कलेक्टर को भेजा पत्र

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 3, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    KWNS –  दुर्ग। दुर्ग शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (SLRM सेंटर) और कचरा डंपिंग से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में समाजसेवी डॉ. जय प्रकाश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कलेक्टर दुर्ग को शिकायत पत्र भेजते हुए नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

    मुख्य मार्गों पर बने कचरा केंद्रों से जनता परेशान पत्र में कहा गया है कि नगर निगम आयुक्त द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर SLRM केंद्र स्थापित किए गए हैं — जिनमें पद्मनाभपुर रोड स्थित केंद्र भी शामिल है, जो कलेक्टर आवास, एसपी आवास और कॉलेजों के सामने है। इन केंद्रों से निकलने वाली दुर्गंध और प्रदूषण के कारण नागरिकों और विद्यार्थियों को भारी असुविधा हो रही है। बताया गया है कि इन स्थानों पर दो बार आग लग चुकी है, जिससे कई पशुओं की मौत भी हुई है।

    नदी तट पर अवैध कचरा डंपिंग का आरोप

    डॉ. यादव ने पुलगांव मार्ग के नाले किनारे और शिवनाथ नदी तट पर बड़े पैमाने पर कचरा डंप करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कृषि भूमि में 10 से 15 एकड़ क्षेत्र में हजारों टन कचरा डाला गया है, जिससे बरसात के दौरान नदी जल प्रदूषित हो रहा है।

    वाहन दुर्घटना का भी किया उल्लेख

    शिकायत में कहा गया है कि 15 अक्टूबर 2025 को इसी अवैध डंपिंग में शामिल हाईवा वाहन (क्रमांक CG 07–CZ 4314) ने लापरवाहीपूर्वक चलते हुए कुलेश्वर साहू नामक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि यह वाहन रात में चोरी-छिपे कचरा परिवहन में लगा था।

    निलंबित अधिकारी की पुनर्नियुक्ति पर प्रश्नचिह्न

    डॉ. जय प्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त ने पूर्व में निलंबित राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता—जिनका शराब सेवन करते हुए वीडियो वायरल हुआ था—को स्वास्थ्य अधिकारी बना दिया है। उनके अनुसार, इस निर्णय से नागरिकों में गलत संदेश जा रहा है।

    हितग्राहियों और पत्रकारों से दुर्व्यवहार का आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि कई हितग्राहियों को अनुदान राशि केवल इसलिए नहीं दी जा रही क्योंकि वे आयुक्त के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। डॉ. यादव ने निगम आयुक्त पर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों को धमकाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।

    सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्रियों को भी भेजी गई प्रतिलिपि शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री गजेन्द्र यादव, मंत्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संभाग आयुक्त दुर्ग और पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज को भी भेजी गई है।

    डॉ. जय प्रकाश यादव ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था का नाम लेकर किए जा रहे अव्यवस्थित प्रबंधन से नागरिकों का स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों खतरे में हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से सभी बिंदुओं पर शीघ्र जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रजत जयंती महोत्सव 2025 : छत्तीसगढ़ बहुत ही सुघ्घर, बढ़िया, सुव्यवस्थित राज्य है- मंत्री गजेन्द्र यादव

    November 3, 2025

    दुर्ग के बाल सुधार गृह से 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर 3 ‘अपचारी’ नाबालिग फरार, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल!

    November 3, 2025

    बेमेतरा राज्योत्सव में बड़ा बवाल: कलेक्टर से तकरार के बाद विधायक दीपेश साहू ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

    November 3, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,111

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,301

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,230

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,159
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

    By Khabar WorldNovember 4, 20250

    मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कलेक्टर से बात कर दुर्घटना की ली जानकारी: प्रभावित परिवारों को हरसंभव…

    बे-मौसम बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसानी का मुआवजा दे सरकार- कांग्रेस

    November 4, 2025

    बिलासपुर ट्रेन हादसा दुखद- दीपक बैज

    November 4, 2025

    आत्मसमर्पण से बौखलाए नक्सलियाें ने आत्मसमर्पित नक्सली कमलू को अवसरवादी व डरपोक बताया

    November 4, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

    November 4, 2025

    बे-मौसम बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसानी का मुआवजा दे सरकार- कांग्रेस

    November 4, 2025

    बिलासपुर ट्रेन हादसा दुखद- दीपक बैज

    November 4, 2025

    आत्मसमर्पण से बौखलाए नक्सलियाें ने आत्मसमर्पित नक्सली कमलू को अवसरवादी व डरपोक बताया

    November 4, 2025

    राज्योत्सव 2025 : महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के जरिए दिया जा रहा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

    November 4, 2025

    साप्ताहिक जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

    November 4, 2025
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.