खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन 2 नवंबर को बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक आदित्य नारायण मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उनकी गीत-संगीत की प्रस्तुति रात्रि 9 बजे से शुरू होगी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगी।
कार्यक्रम की शुरुआत में पद्मश्री से सम्मानित डोमार सिंह कंवर नाचा दल अपनी प्रसिद्ध केवट नाचा की मनमोहक प्रस्तुति देंगे। इसके बाद रंग झाझर, सोनहा बादर और चिन्हारी द गर्ल्स बैंड ग्रुप मंच संभालेंगे। सुनील तिवारी तथा जयश्री नायर चिन्हारी द गर्ल्स बैंड के साथ मिलकर लोक संगीत की जुगलबंदी पेश करेंगे।
राज्योत्सव में 3, 4 और 5 नवंबर को भी विभिन्न प्रख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का माध्यम बनेगा। दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, जो लोक कला और बॉलीवुड की मिठास का अनोखा संगम देखने को आतुर हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


