खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रेमिका के ब्रेकअप होने और बातचीत बंद होने से नाराज एक युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमिका की मां के सिर पर हथौड़ा से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।युवती की शिकायत पर डीडीनगर थाने की पुलिस ने युवक और उसके साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज किया है। रायपुरा, गौरा चौक स्थित यादवपारा निवासी आरती विश्वकर्मा ने देवेंद्र नगर निवासी दीपक अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
आरती ने पुलिस को बताया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से दीपक से उसकी पहचान हुई थी। युवती के घरवाले दीपक को पसंद नहीं करते थे। इसके चलते युवती अलग से मकान किराए पर लेकर रहने लगी। जनवरी में युवती खम्हारडीह में मकान किराए पर लेकर रहने लगी। इस दौरान दीपक युवती के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट से परेशान होकर युवती ने दीपक से ब्रेकअप कर वापस अपनी मां के पास चली गई।
युवती ने पुलिस को बताया है कि दीपक से बातचीत बंद करने पर उसने अपना मोबाइल नंबर ब्लॉक कराकर नया सिम लिया। इसके बाद दीपक ने आरती की मां के पास कॉल कर आरती से बात करने दबाव बनाया। बातचीत कराने से इनकार करने पर वह आरती की मां के साथ गाली-गलौज करने लगा। शुक्रवार को आरती की मां काम करने जा रही थी। इस दौरान दीपक आरती की मां के करीब पहुंचा और उसके सिर पर हथौड़ा से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


