
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 8 बजे वे सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 8:10 बजे “रन फॉर यूनिटी” में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 12 बजे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे तक वे मंत्रालय में विभिन्न तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे।


