खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बारसूर नवोदय विद्यालय में छठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज गुरुवार सुबह हॉस्टल बाथरूम के पीछे गमछे के फंदे से लटकता हुआ छात्र का शव मिला है। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले ही छुट्टी से स्कूल लौटा था, तब से काफी उदास था। दंतेवाड़ा एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्चे ने आखिर आत्महत्या क्यों किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सुनील पोडियामी (11) कटेकल्याण के गाटम का निवासी था, पिता खेती-किसानी का काम करते हैं। इसी साल छात्र का बारसूर नवोदय विद्यालय में एडमिशन हुआ था। दिवाली की छुट्टी पर घर गया हुआ था। एक दिन पहले यानी 29 अक्टूबर को वह छुट्टी से घर लौटा था। परिजन उसे स्कूल में छोड़कर गए थे। साथी बच्चों की मानें तो वह काफी रो रहा था, स्कूल में रहना नहीं चाह रहा था, उदास था। वहीं आज सुबह उसने हॉस्टल बाथरूम के पीछे गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। स्कूल के अन्य बच्चों ने शव देखा और इसकी जानकारी स्कूल स्टाफ को दी गई। स्टाफ ने तत्कल पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में लिया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


