खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यलय में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के समीप माता रुक्मिणी आश्रम के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने जब झाड़ियों से रोने की आवाज सुनी तो वहां एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी पड़ी थी, जिसकी हालत नाजुक थी। तुरंत इस घटना की सूचना परपा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल मेकाॅज अस्पताल डिमरापाल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार बच्ची का वजन लगभग 600 ग्राम है। बच्ची का उपचार जारी है, और उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। हालांकि बच्ची को छोड़कर जाने वाले का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि बच्ची को छोड़कर जाने वाल आरोपी की पहचान की जा सके। इस अमानवीय घटना ने शहर वासियों को आहत कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं, और सवाल उठा रहे हैं कि कैसे कोई मां अपने बच्चे को यूं झाड़ियों में छोड़ सकती है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


