खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोंथा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हाे रही बारिश से रेल यातायात को प्रभावित किया है। बारिश के कारण केके रेल लाइन पर चिमड़ीपल्ली और बोर्रागुहालू स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर शाम को एक विशाल पत्थर गिर जाने से यात्री ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों की टीम हरकत में आई और पत्थर हटाने का कार्य शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मजदूरों की एक टीम को मौके पर भेजा, जिन्होंने रात भर अथक प्रयास कर पत्थर को हटाने का कार्य पूरा कर लिया है। हालांकि देर रात तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर मिट्टी भी जमा हो गई थी, जिसे हटाने का कार्य जारी रहा। इस कारण केके रेल लाइन पर बुधवार को भी यात्री ट्रेनों का सामान्य आवागमन प्रभावित रहेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


