खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्य की सरहद पर एक ट्रक से 73 किलो गांजा पकड़ाया है। जिसकी कीमत 7 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। मध्यप्रदेश का रहने वाला ट्रक ड्राइवर ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा था, जो जगदलपुर के रास्ते मध्य प्रदेश ले जाने वाला था।
पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। तलाशी लेने के बाद ड्राइवर से पूछताछ की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और गांजा भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगरनार थाना क्षेत्र से बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले से ही वाहनों की तलाशी शुरू कर दी थी।
ओडिशा की तरफ से एक ट्रक जगदलपुर की तरफ आ रहा था। पुलिस ने ट्रक को रुकवाया, तलाशी ली। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुराद साह (30) बताया। ये मध्य प्रदेश का रहने वाला है। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 73 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। ASP महेश्वर नाग ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। बॉर्डर इलाके में पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, आज से बढ़ेगी तपिश
- ‘नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह’ संपन्न; राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता पर दिया गया जोर
- बालोद में प्राचार्यों के निलंबन पर भड़का शिक्षक संघ; ‘बिना जांच कार्रवाई’ को बताया अनुचित
- रायपुर में आज सुशासन तिहार 2026′ का शंखनाद, समस्याओं का मौके पर होगा निपटारा
- मुख्यमंत्री साय आज हटकेश्वर नाथ मंदिर में करेंगे रुद्राभिषेक…
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे


