खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के दरभा ब्लाक के ग्राम नेगानार में आज संभागीय कलार समाज (जुगानी) के द्वारा जय सहशस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के उपलक्ष में आयोजित पूजा अर्चना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुयें, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ग्राम नेगानार में आयोजित जय सहशस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के पूजा अर्चना में शामिल होकर भगवान से बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करते संभागीय कलार समाज जुगानी को जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
किरण देव ने कहा कलार समाज (जुगानी) प्रति वर्ष सहस्त्रबाहु अर्जुन जंयती धूमधाम से मनायी जाती है। आपके समाज की जिन मांगो को रखा है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। समाज को मिलकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ाना है। समाज में लगातार समाज हित के लिए योजना के साथ कार्यक्रम होना चाहिए।
इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, राजेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य संपति नाग, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम,उपाध्यक्ष संतोष बघेल , गागराराम, अनंत राम कश्यप, सुरीजनाथ जायसवाल, संरपंच रूपमनी,जयमनी मोर्य, दलपत राय, सूनूराम नाग,उजयार राय, शांति राय, मनीषा राय, मंगल साय,मोहन जायसवाल, ईश्वर राय, मुन्ना लाल,कमलोचन जायसवाल, अर्जुन राय, भोला श्रीवास्तव, धमेंद्र ठाकुर, एवं समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य, ग्रामवासी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, आज से बढ़ेगी तपिश
- ‘नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह’ संपन्न; राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता पर दिया गया जोर
- बालोद में प्राचार्यों के निलंबन पर भड़का शिक्षक संघ; ‘बिना जांच कार्रवाई’ को बताया अनुचित
- रायपुर में आज सुशासन तिहार 2026′ का शंखनाद, समस्याओं का मौके पर होगा निपटारा
- मुख्यमंत्री साय आज हटकेश्वर नाथ मंदिर में करेंगे रुद्राभिषेक…
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे


