खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में लापरवाह शिक्षकों पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है।लंबे समय से बिना बताए स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने तखतपुर ब्लॉक के दो सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, तखतपुर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला, कठमुंडा में पदस्थ सहायक शिक्षक रमाकांत कुर्रे और बसंत कुमार भानू पिछले तीन से चार सालों से स्कूल नहीं आ रहे थे। डीईओ विजय टांडे को जब शिकायत मिली, तो उन्होंने जांच के आदेश दिए।बीईओ की जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
इसी तरह जिले के कोटा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला, औरापानी के प्रधान पाठक बृजलाल मरावी को भी निलंबित कर दिया गया है। शिकायत थी कि वे रोजाना शराब पीकर स्कूल आते थे, बच्चों को पढ़ाने में लापरवाही बरतते थे और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर भी ध्यान नहीं देते थे। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि जिले में और भी कई शिक्षक ऐसे हैं जो बिना कारण अनुपस्थित हैं, फिर भी नियमित वेतन ले रहे हैं। अब ऐसे सभी शिक्षकों की सूची ब्लॉकों से मंगाई गई है, और जांच के बाद उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।शिक्षा विभाग का कहना है। स्कूल बच्चों के भविष्य की नींव हैं।जो शिक्षक जिम्मेदारी नहीं निभा रहे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
Trending
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद


