खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस समर्थक के विवादित जातिसूचक पोस्ट पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, रायपुर ग्रामीण विधायक ने मामले की शिकायत थाने में की है। सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है। छत्तीसगढ़ भाईचारा का प्रदेश है, इसे बिगाड़ने का हक किसी को नहीं है।
बता दें कि ‘भूपेश है तो भरोसा है’ नामक फेसबुक ID से जातिसूचक और निंदनीय पोस्ट की गई है। इस मामले की शिकायत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन थाने में की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा विधायक मोतीलाल साहू और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा था। इस दौरान बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस समर्थकों के पोस्ट से साहू समाज और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपमान हुआ है। पुलिस से फेसबुक ID ब्लॉक कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
राज्योत्सव पर साव ने कहा – इस बार पीएम का मिलेगा आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस पर डिप्टी सीएम साव ने कहा, स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व का क्षण है। इस बार राज्योत्सव इसलिए भी खास है, क्योंकि यह रजत जयंती वर्ष है। पीएम मोदी का आना अत्यंत महत्वपूर्ण है, उनका आशीर्वाद हम सभी को मिलेगा। दिनभर उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पीएम मोदी सत्य साईं हॉस्पिटल विजिट करेंगे। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के नवीन भवन और विधानसभा के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। ट्राइबल म्यूजियम का भी लोकार्पण करेंगे। शाम को राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। लाखों की संख्या में लोग सुदूर अंचलों से भी पीएम मोदी को सुनने आएंगे।
Trending
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद


