खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नेलाकांकेर में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने शुक्रवार देर रात दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। शनिवार को दोनों ग्रामीणों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस पार्टी काे नक्सल प्रभावित और सड़क विहीन क्षेत्र होने के कारण जवानों को घटनास्थल नेलाकांकेर तक पहुंचने में शाम हो गई। पुलिस के समझाने के बावजूद परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इनकार कर दिया और गांव में ही दोनों का दाहसंस्कार कर दिया। दरअसल शुक्रवार देर रात नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने गांव के दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मृतकों की पहचान तिरुपति सोड़ी और रवि कट्टम के रूप में हुई है। दोनों आपस में मामा-भांजे और पड़ोसी थे। बताया जा रहा है कि वारदात के समय गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से नक्सली घरों के बाहर पहुंचे और दोनों को निशाना बनाया।
विदित हाे कि घटनास्थल नेलाकांकेर गांव नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी के अंतर्गत आता है। दक्षिण बस्तर का यह इलाका अभी भी नक्सलियों की सक्रियता वाला क्षेत्र है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली पुलिस से जुड़े परिवारों या पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों को निशाना बनाकर दहशत फैलाना चाहते हैं। मृतक तिरुपति सोड़ी का भाई सीआरपीएफ में जवान है।
इस मामले में हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
Trending
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की इनामी बीजापुर की महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत


