खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। यदि आपके घर में भी सिलेंडर की होम डिलिवरी हो रही है, तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है… क्योंकि हो सकता है कि इस होम डिलिवरी में बाधा पहुंचे और आपको सिलेंडर के लिए भटकना पड़े. क्योंकि कर्मचारियों ने कमीशन बढ़ाने की मांग न पूरी होने पर होम डिलिवरी की सेवा बंद करने की चेतावनी दी है.
एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑयल के गैस वितरक कमीशन न बढ़ाए जाने से नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो 6 नवंबर से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद कर दी जाएगी. इससे ग्राहकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिलेगा, जिससे उनकी परेशानी बढ़ेगी.
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अनुसार, विरोध के पहले चरण में गैस एजेंसी संचालक और स्टाफ काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं. ग्राहकों की सुविधा के लिए तीन चरणों में आंदोलन किया जा रहा है. दूसरे चरण में 29 अक्टूबर को शाम 7 बजे राज्यभर के जिला मुख्यालयों में मशाल और मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन होगा. तीसरे चरण में 6 नवंबर से “नो मनी, नो इंडेंट” नीति अपनाई जाएगी, यानी सिलेंडर के लिए एडवांस राशि जमा नहीं की जाएगी. यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी और होम डिलीवरी पूरी तरह बंद हो जाएगी.
रायपुर जिले में ही तीनों कंपनियों के 3 लाख से अधिक ग्राहक हैं. डिलीवरी बंद होने से नवंबर के पहले सप्ताह में लोगों को भारी असुविधा होगी. राज्यभर में लाखों ग्राहक प्रभावित होंगे. डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि उनका कमीशन नहीं बढ़ाया जा रहा, जबकि डीजल, स्टाफ की सैलरी और बिजली बिल जैसे खर्चों में भारी वृद्धि हुई है.
Trending
- केंद्र के समान लंबित महंगाई भत्ते की मांग
- विशेष लेख : मिट्टी की सौंधी महक, परंपराओं की खुशबू और लोकजीवन की मिठास
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: वनांचल में लौट रही आंखों की रोशनी, कांकेर में 21 मरीजों का सफल ऑपरेशन
- गरियाबंद के वनांचल में ‘जल क्रांति’ – सौर ऊर्जा और हैंडपंपों ने बदली दुर्गम क्षेत्रों की सूरत
- ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ : ’इतिहास को स्मृतियों में रखते हुए भविष्य को संवारने के संकल्प से बनता है सशक्त राष्ट्र- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


