खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले में बकरी चोरी करने आए चोरों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। ग्राम कुम्हरता के रहने वाले किसान रीमा राम किसान ने बकरी पाली थी। 22 अक्टूबर की रात दंपती घर पर जमीन पर सोए हुए थे। उसी रात 2 युवक उनके घर आए और रात रुकने के लिए आसरा मांगा। दंपती ने युवकों को अपने घर रुकने की अनुमति दी। दोनों युवक वहीं सो गए। रात में दोनों युवकों ने पति-पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चोर घर से 7 बकरियां ले गए। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह दोनों की लाश खून से लथपथ कमरे में मिली। यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा है। इनमें एक आरोपी एक बैगा के साथ पहले भी दंपती के घर आया था। इसलिए उसे ये बात पता थी कि दंपती ने बकरियां पाल कर रखी है।
जानकारी के मुताबिक, रीमा राम लकड़ा (52 साल) और पत्नी उर्मिला लकड़ा (50 साल) ग्राम कुम्हरता के रहने वाले हैं। उन दोनों की कोई संतान नहीं है। रीमा राम पेशे से किसान था। वह पहले गांव का चौकीदार भी था। 23 अक्टूबर की सुबह एक ग्रामीण उन्हें काम के सिलसिले में बुलाने पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर उसने घर के अंदर झांका तो दंपती का शव जमीन पर पड़ा था। इसकी जानकारी उसने रीमा राम के भाई दुहन को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने बताया कि रीमा लकड़ा और पत्नी उर्मिला के सिर पर भारी चीज से वार कर उनकी हत्या की गई है। अंबिकापुर (ग्रामीण) SDOP तूल सिंह सहित पुलिस टीम मामले ने लोगों से पूछताछ की।
जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा बकरा-बकरी पालते थे। घर से 7 बकरे गायब मिले। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों करीमन मझवार (42 वर्ष) और जय श्याम मझवार (28 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


