खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत बिरिंगपाल निवासी स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड सुपर वाइजर टीआर. ठाकुर उम्र 69 वर्ष ने आज शनिवार की सुबह अपने भतीजे को फोन करने के बाद जंगल के बीच बने गाय गोठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी ओ अनुसार मृतक टीआर. ठाकुर निवासी बिरिंगपाल जो कि स्वास्थ्य विभाग में सुपर वाइजर के पद में कार्यरत थे, पांच वर्ष पहले रिटायर्ड होने के बाद अपने परिवार के साथ ही रह रहा थे, आज शनिवार की सुबह अपने घर से अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से करीब एक किमी दूर स्थित गाय गोठान में जाकर बैओ थे, जहां आने जाने वालों ने उसे वहां बैठा देखकर उससे बात भी की, इस दाैरान उन्हाेने अपने भतीजे को फोन कर बताया कि वह गोठान में बैठा हुआ है। परिजनों के वहां तक पंहुचने से पहले ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर परपा पुलिस मौके पर आ पहुंचकर शव को पीएम के लिए मेकाॅज भिजवा दिया है, जहां पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया जायेगा।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


