खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सूखाताल में शुक्रवार देर रात एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सिंघनपुरी निवासी विनोद साहू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात मकान मालिक जब शौच के लिए बाहर निकला तो घर के आंगन में चूल्हे के पास खून से सनी लाश देखी। यह देखकर वह घबरा गया और तुरंत परिवार तथा पड़ोसियों को बुलाया। कुछ ही देर में गांव में खबर फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि मृतक के गले को किसी धारदार हथियार से रेतकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। देर रात होने के कारण जांच कार्य सीमित रहा, लेकिन शनिवार सुबह पुलिस टीम फिर से गांव पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने मृतक के मुंहबोले चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद या अवैध संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि शुक्रवार रात सूखाताल गांव में युवक की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


