खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरौटी में युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के बाहर बने ब्यारे में रखे पैरावट के अंदर शव बरामद किया गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतिका की पहचान चरौटी निवासी तेजस्विनी पटेल (26 साल) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, तेजस्विनी पटेल अपने पिता के साथ घर में रहती थी और मजदूरी करने बलौदाबाजार जाया करती थी। शुक्रवार की रात उसने अपने पिता के साथ खाना खाया था। इसके बाद शनिवार सुबह जब पिता ने देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। इसी बीच गांव में जली हुई लाश मिलने की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह लाश उनकी बेटी तेजस्विनी की ही है।
ग्राम चरौटी में पैरावट के अंदर युवती की जली हुई लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतिका के पिता ने शव की शिनाख्ती की है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ग्राम चरौटी पहुंचे। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। फोरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। फिलहाल घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


