KWNS – भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात हो गई। यहां के HSCL कॉलोनी राजेंद्र नगर के समीप रंगोली पर महज बाइक चढ़ाने पर संध्या 5:00 बजे सर्विस रोड पर युवक की चाकू मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। वही बाइक सवार 01 अन्य युवक घायल हो गया ।जिसका निजी चिकित्सालय में इलाज जारी है।
पुलिस ने हत्या की इस वारदात में जीजा- साले को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक ने सुबह 9:00 बजे आरोपी के बेटी के बनाए हुए हुए रंगोली पर जानबूझकर बाइक चढ़ा दिया। इसके बाद आरोपी व मृतक के बीच कहासुनी हुई। संध्या 5:00 बजे मृतक और आरोपी के बीच पुनः विवाद होने पर मृतक से ही चाकू छीनकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।


