खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुगम किया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा सुबह-सुबह 4 बजे के आस-पास राजधानी रायपुर के रायपुरा चौक ओवर ब्रिज के पास हुआ। यहां कांकेर रोडवेज की एक बस ट्रक के पीछे से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक समेत 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डीडी नगर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया है।
बताया जा रहा है कि, बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई। बस मंडला कवर्धा से रायपुर की ओर आ रही थी।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


