खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल ने रसायनज्ञ (Chemist) के पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 शाम 5 बजे है। कुल 13 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है, जिनमें अनारक्षित 5, अनुसूचित जनजाति 4, अनुसूचित जाति 2 और अन्य पिछड़ा वर्ग 2 पद शामिल हैं।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र या भौतिक शास्त्र में स्नातक उपाधि होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
पहले व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाएं। “PCH25-Chemist Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें। आवेदन का प्रिंट आउट अवश्य लें।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


