खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ट्रेलर टिप्पर संघ की नई समिति में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शक्ति सिंह चौहान को सौंपी गई है। वहीं सचिव के लिए सत्यनारायण यादव सबकी पसंद बने। इनके अलावा ब्रजेश सिंह भदौरिया और मलकीत सिंह गैदू को संगठन का संरक्षक बनाया गया है। गौरतलब है कि संगठन का उद्देश्य क्षेत्र के व्यापार को संगठित कर आधुनिक और प्रभावी दिशा देना है।
समिति में विभिन्न अनुभवी और कार्यकारिणी का गठन हो गया है। अध्यक्ष- शक्ति सिंह चौहान, उपाध्यक्ष- सुनील गिरधर, सचिव – रविंद्र सिंह परिहार, सहसचिव – सत्यनारायण यादव, कोषाध्यक्ष – विकास चांडक। कार्यकारिणी सदस्य – कुलदीप सिंह सूरी, राघवेंद्र द्विवेदी, रविंद्र खत्री, मनोज बिष्ट। युवा व्यापारियों को शामिल किया गया है, जो स्थानीय बाजार को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य बस्तर के व्यापार को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़ते हुए इसे बेहतर वातावरण प्रदान करना है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


