खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार को सीएम विष्णुदेव साय के सामने 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इस समर्पण के बाद अब उदंती एरिया कमेटी के एरिया कमांडर सुनील का पर्चा सामने आया है। जिसमें उन्होंने धमतरी, गरियाबंद और नुआपड़ा डिवीजन में सक्रिय अपने साथी नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। यह पर्चा उदंती एरिया कमेटी के एरिया कमांडर सुनील ने जारी किया है। जिसमें लिखा गया है कि आप सब सभी कामरेंडो से अपील है कि 16 अक्टूबर 2025 को सोनू दादा ने महाराष्ट्र में हथियारों के साथ 61 कामरेडो सहित सशस्त्र आंदोलन को विराम दिया है, और 17 अक्टूबर को बस्तर में रूपेश दादा उर्फ सतीश उर्फ विकल्प ने हथियारों सहित इनकी 210 कामरेडो ने सशस्त्र आंदोलन को विराम दिया है। इन सभी कामरेडो ने सरकार को अपने हथियारों को सौंप दिया है।
उदंती एरिया कमेटी के एरिया कमांडर सुनील ने जारी पर्चा में कहा है कि हथियार बंद संघर्ष को विराम देने के लिए हमारे सोनू दादा ने बुकलेट जारी किया है कि आज की परिस्थितियों में सशस्त्र आंदोलन चलाना मुश्किल है, परिस्थितियां सशस्त्र आंदोलन के अनुकूल नहीं है। फोर्स का दबाव ज्यादा बढ़ गया है। जिस तरह से क्रांति को चला सकते थे, उस तरह से क्रांति को नहीं चला पाने की गलती मानी है। सभी कामरेड्स हथियार बंद को विराम देकर जनांदोलनों के साथ रहकर जनता की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे।
इसलिए हमारी उदंती टीम गरियाबंद में सशस्त्र आंदोलन को विराम करने जा रही है। आप भी सभी यूनिट के साथी इस सशस्त्र आंदोलन को विराम देने के लिये आयें। अभी हमारे पास मौका है। पहले हमें बचना है, उसके बाद संघर्ष आगे बढा सकते है । सभी यूनिट गोबरा, सीनापाली, एसडीके, सीतानदी से मेरी अपील है कि आप सोचकर सहीं फैसला ले ऐसा ना हो कि, कही देर हो जाए । पहले भी हम अपने कईयों महत्वपूर्ण कामरेडो को खो चुके है। इसलिए हमारी यूनिट सोनू दादा और रूपेश दादा द्वारा लिये फैसलें का समर्थन करती है। आप भी पूरे दलम सहित हथियार लेकर आयें। जनता से भी मेरी अपील जितना जल्दी हो सके यह लेटर हमारे कामरेडों तक पहुंचाने की कृपा करें।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


