खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के पुटपुरा गांव में एक तालाब से महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सरस्वती राठौर के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले से लापता थी।
आज सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव को तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन जो नज़ारा सामने आया उसने सभी को चौंका दिया। महिला के गले में ईंट बंधी हुई थी — जिससे यह आशंका गहराई है कि महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है।
सूचना मिलते ही डीएसपी और टीआई मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। FSL टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
गौरतलब है कि सरस्वती राठौर के पति ने कल ही सिटी कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


